best news portal development company in india

जिला प्रशासन जोधपुर : जन सलाह / निर्देश भारत-पाक तनाव की स्थिति में सतर्क रहें – सुरक्षित रहें

SHARE:

जिला प्रशासन जोधपुर : जन सलाह / निर्देश (भारत-पाक तनाव की स्थिति में)सतर्क रहें – सुरक्षित रहें

*1. अफवाहों से सावधान*

• केवल अधिकृत सरकारी सूचना माध्यमों (लाउडस्पीकर, रेडियो, व्हाट्सएप ग्रुप, पंचायत घोषणा) पर विश्वास करें।

• अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

*2. आपात तैयारी रखें*

• पहचान पत्र, जरूरी कागज़ात, दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुएं एक बैग में तैयार रखें।

• नजदीकी सुरक्षित सामुदायिक भवन (विद्यालय/पंचायत भवन) की जानकारी रखें।

 

*3. हवाई हमले या सायरन की स्थिति में*

• घर के सबसे अंदरूनी व खिड़कियों से दूर वाले कमरे में जाएं।

• दरवाज़े-खिड़कियां बंद करें, गैस सिलेंडर बंद रखें।

• मजबूत मेज/बिस्तर या दीवार से सटे स्थान पर शरण लें।

• मिट्टी के मटके या पानी की टंकी से अस्थायी सुरक्षा बनाएं।

 

*4. रात में ब्लैकआउट*

• सभी लाइटें ढक दें, बाहर रोशनी नहीं दिखनी चाहिए।

• अनावश्यक आवाजाही से बचें। चौकीदार व पुलिस गश्त का सहयोग करें।

 

*5. सीमावर्ती गांवों के लिए विशेष निर्देश*

• BSF/पुलिस के निर्देशों का पालन करें। गांव खाली करने की स्थिति में तैयार रहें।

• वाहन में ईंधन भरवा कर रखें, ट्रैक्टर व मवेशियों को तैयार रखें।

• बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों को प्राथमिकता दें।

 

*6. ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन*

• ग्राम सेवक, सरपंच व स्कूल प्रधान मिलकर आपदा समिति गठित करें।

• सुरक्षित भवनों की पहचान करें, प्राथमिक सुविधाएं जुटाएं।• आवश्यकता अनुसार विद्यालय बंद करने पर विचार किया जाएगा।

 

*7. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें*

• किसी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु, ड्रोन आदि की जानकारी तुरंत पुलिस या सेना को दें।

 

*यह निर्देश आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए जा रहे हैं। कृपया इन्हें गंभीरता से लें और दूसरों तक भी पहुंचाएं।*

 

*जिला प्रशासन, जोधपुर*

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights