best news portal development company in india

जिला कलक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ व पीएमओ फलौदी की जिलेवासियों से रक्तदान की अपील देशहित में युवा आगे आकर स्वेच्छा से जिला अस्पताल फलौदी (बल्ड बैंक) में करें रक्तदान करने से जीवन दाहिनी साबित हो

SHARE:

जिला कलक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ व पीएमओ फलौदी की जिलेवासियों से रक्तदान की अपील

अच्छी खबर जेठू जोशी जोधपुर

देशहित में युवा आगे आकर स्वेच्छा से जिला अस्पताल फलौदी (बल्ड बैंक) में करें रक्तदान

आपका एक छोटा कदम, किसी के लिए पूरी ज़िंदगी बन सकता है

 

 

फलौदी,8 मई। वर्तमान में उत्पन्न हालात को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को जिला कलक्टर एच.एल अटल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ धीरज बिस्सा तथा पीएमओ डॉ प्रेम प्रकाश सुथार ने जिलेवासियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।

 

सीएमएचओ डॉ धीरज बिस्सा ने अपील करते हुए कहा कि जिले के युवा व आमजन आगे बढ़कर इस मुहिम में साथ दे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर दिन सैकड़ों लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है क्योंकि समय पर उन्हें रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता। एक दुर्घटना, एक ऑपरेशन या किसी मासूम बच्चे की थैलीसीमिया से जूझती ज़िंदगी… सबकी उम्मीद एक ही होती है – आपका दिया हुआ रक्त।

 

इस दौरान पीएमओ डॉ प्रेम प्रकाश सुथार ने अपील करते हुए कहा कि जिला अस्पताल फलौदी में बल्ड बैंक में आमजन किसी भी समय आकर स्वेच्छा से रक्तदान कर देशहित में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य में सहभागी बनें। अपने व्यस्त जीवन में कुछ पल निकालें और रक्तदान करें। यह केवल देशभक्ति नहीं, यह इंसानियत की सबसे सच्ची मिसाल है। आपका एक छोटा कदम, किसी के लिए पूरी ज़िंदगी बन सकता है।”

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights