best news portal development company in india

बीकानेर किसानों के मसीहा रामेश्वर डूडी नहीं रहे, जानिए छात्र नेता से सांसद बनने का सफर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा, बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक दिग्गज नेता बीकानेर में

SHARE:

बीकानेर किसानों के मसीहा रामेश्वर डूडी नहीं रहे, जानिए छात्र नेता से सांसद बनने का सफर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा, बीकानेर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक दिग्गज नेता बीकानेर में

 

राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता और किसानों के अगुवा वरिष्ठ कांग्रेसी रामेश्वर डूडी (62 वर्ष) का शुक्रवार देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। रामेश्वर डूडी को अगस्त 2023 में ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसके बाद से वे कोमा में चले गए थे। जानिए कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी कौन हैं? किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय रामेश्वर डूडी बीकानेर जिले के नोखा तहसील के रायसर गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी पत्नी सुशीला डूडी नोखा से विधायक हैं। रामेश्वर डूडी ने पश्चिमी राजस्थान के किसानों की आवाज पुरजोर तरीके से बुलंद की। रामेश्वर लाल डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 में हुआ था।

पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह पूर्व मंत्री भवर सिंह भाटी पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी नागोर सासद आरपीपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हरीश चौधरी

*छात्र नेता से हुई उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत:*

 

रामेश्वर डूडी ने बीकॉम की डिग्री के बाद राजनीति में प्रवेश किया था। राजनीति में उनका प्रवेश एनएसयूआई से हुआ, जहां उन्होंने छात्र आंदोलनों के जरिए अपनी पहचान बनाई। उसके बाद डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत समिति प्रधान से की थी। वर्ष 1995 में वे पहली बार पंचायत समिति सदस्य बनकर प्रधान बने। उसके बाद यह सफर रुका नहीं। उसके बाद जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे किसान नेता के साथ बिजनेसमैन भी थे।

 

वर्ष 1999 में बीकानेर से लोकसभा सांसद चुने गए रामेश्वर डूडी

 

वर्ष 1999 में रामेश्वर डूडी ने बीकानेर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और सांसद बने। वर्ष 2004 तक वे बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद रहे। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। फिर वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में बीकानेर जिले की नोखा सीट से रामेश्वर डूडी विधायक चुने गए। वसुंधरा राजे के कार्यकाल में रामेश्वर डूडी ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में भी वे नोखा से कांग्रेस प्रत्याशी थे पर भाजपा के बिहारीलाल बिश्नोई से पराजित हो गए।

 

रामेश्वर लाल डूडी की पत्नी सुशीला, नोखा से हैं विधायक:

 

रामेश्वर डूडी ने किसानों का लगातार आह्वान करते रहते थे कि वे खेती को उद्योग के रूप में विकसित करें ताकि आय में कई गुना वृद्धि की जा सके। रामेश्वर डूडी की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी। रामेश्वर डूडी आक्रामक शैली और किसान मुद्दों पर सख्त रुख के जाने जाते थे। वो किसानों और जनता के बीच ‘डूडी भैया’ के नाम से लोकप्रिय थे। रामेश्वर लाल डूडी की पत्नी सुशीला देवी हैं। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी सुशीला डूडी नोखा से विधायक हैं।

और अंतिम यात्रा में शामिल हुवे दिगज और उमड़ा जनसैलाब पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह पूर्व मंत्री भवर सिंह भाटी पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी नागोर सासद आरपीपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हरीश चौधरी

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights