best news portal development company in india

राजीव गांधी के समय की 414 सीटों का उल्लेख कर क्या अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती दी है? सेवादल के ट्रेनिंग प्रोग्राम में गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी स्वीकारी।

SHARE:

राजीव गांधी के समय की 414 सीटों का उल्लेख कर क्या अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती दी है?

सेवादल के ट्रेनिंग प्रोग्राम में गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी स्वीकारी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत इन दिनों अपने विवादित बयानों से चर्चित हैं। 3 अक्टूबर को जयपुर जिले के सामोद में कांग्रेस सेवादल के ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी गहलोत ने ऐसी बातें कही, जिन्हें अब कांग्रेस पार्टी में विवादित माना जा रहा है। गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी के समय लोकसभा में कांग्रेस के 414 सांसद थे, लेकिन आज मात्र 90 सांसद हैं। इससे पहले तो 52 तथा 2014 में मात्र 44 सांसद चुने गए। कांग्रेस को इस स्थिति पर मंथन करना चाहिए। उन कारणों का पता लगाना चाहिए, जिससे हमारे सांसदों की संख्या कम हुई है। गहलोत ने इस बात को भी स्वीकारा की कांग्रेस में गुटबाजी है। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रम में जाने से डरता है। उसे लगता है कि यदि वह शामिल हुआ तो उस पर एक गुट का समर्थन करने का आरोप लग जाएगा। गुटबाजी के कारण कार्यकर्ता कन्फ्यूजन रहता है। गहलोत ने कहा कि हम सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना है। सवाल उठता है कि गहलोत ने राजीव गांधी के समय के 414 और राहुल गांधी के समय के 98 सांसदों का उल्लेख कर क्या राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती दी है? पिछले 15 वर्षों से राहुल गांधी ही कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खड़े हों, लेकिन कांग्रेस के बड़े फैसले राहुल गांधी ही करते हैं। यह सही बात है कि पिछले पौने दो वर्ष से अशोक गहलोत को कांग्रेस में कोई पद नहीं मिला है। गहलोत के चालीस वर्ष के राजनीतिक जीवन में पहला अवसर है, जब वे कांग्रेस में किसी पद पर नहीं है। मालूम हो कि 25 दिसंबर 2022 को राजस्थान का मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत ने जो बगावत की उसी की वजह से गांधी परिवार गहलोत से खफा है। अशोक गहलोत अब तक कहते रहे कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। स्वयं के सचिन पायलट के साथ मतभेदों की खबरों को भी गहलोत नकारते रहे। गहलोत का कहना रहा कि मतभेद वाली खबरें मीडिया की उपज हैं। लेकिन 3 अक्टूबर को गहलोत ने स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी है।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights