best news portal development company in india

बीकानेर में पत्नी से जान का खतरा बताकर भागा दुकानदार:लेटर लिखा- मुझे मार डालेगी, कल रात भी कोशिश की, मुझे ढूंढना मत

SHARE:

बीकानेर में पत्नी से जान का खतरा बताकर भागा दुकानदार:लेटर लिखा- मुझे मार डालेगी, कल रात भी कोशिश की, मुझे ढूंढना मत

 

बीकानेर एमएडी न्यूज जेठू जोशी

 

बीकानेर में दुकानदार घरवालों के लिए एक लेटर छोड़कर भाग निकला। लेटर में पति में पत्नी से खुद की जान का खतरा बताया है। लिखा- मेरी बीवी मुझे मार डालेगी, रात को भी कोशिश की। मुझे इसके हाथ नहीं मरना है। मैं जा रहा हूं। मुझे ढूंढ़ने की कोशिश मत करना। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके के वार्ड नंबर 1 का है।

 

SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया- लेटर खाजूवाला के वार्ड नंबर 1 के बाजार में दुकानदार रघुवीर कुम्हार (40) ने लिखा है। वह मंगलवार सुबह 11:30 बजे से लापता है। घरवालों ने मिसिंग रिपोर्ट दी है, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

 

परिजनों को लेटर मिला तो उनके होश उड़ गए। अब वे अपने स्तर पर भी रघुवीर की तलाश में जुटे हैं। इमेज सोर्स मेटा AI

 

पहले पढ़िए- रघुवीर का लिखा लेटर

मुझे दुख हो रहा है कि मैं सबको छोड़ कर जा रहा हूं। क्योंकि मेरी बीवी मुझे मार डालेगी, रात में भी कोशिश की। मुझे इसके हाथ से नहीं मरना है। इसलिए मैं जा रहा हूं। मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। मेरी बर्बादी का कारण मेरे ससुराल वाले हैं। मेरी सास, साले पालाराम और बृजलाल है। अंत में लिखा है कि मुझे ढूंढना मत।

 

*गल्ले में मिला था लेटर*

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया- रघुवीर वार्ड नंबर 1 के बाजार में चाय की दुकान करता है। वह सोमवार सुबह दुकान नहीं पहुंचा, इस पर उसकी दुकान में काम करने वाले लड़के ने गल्ला चेक किया तो इसमें एक नोट मिला। इसके बाद उसी ने कॉल पर रघुवीर के बड़े भाई ओमप्रकाश को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन लेटर को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

पुलिस रघुवीर को खाजूवाला के संवेदनशील इलाकों में तलाश रही है। इसमें इंदिरा गांधी नहर के पास भी सर्च किया है।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights