लोहावट की जनता-जनार्दन के लिये हमेशा तत्पर रहूंगा : पूर्व विधायक विश्नोई
विश्नोई के जन्मदिन पर किसान हट में 831 युवाओं ने किया रक्तदान किया
फलोदी अशोक कुमार मेघवाल। फलोदी जिले के लोहावट उपखंड में सदरी स्थित किसान हट परिसर में रविवार को पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 831 रक्तवीरों ने रक्तदान कर 57 पौधे लगाये गये। इस दरम्यान 160 बुजुर्गों के घुटनों की जांच कर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके चलते रक्तदान के लिये बेड भी कम पड़ते दिखे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विश्नोई ने कहा कि मैं लोहावट की जनता-जनार्दन के लिये सदैव हमेशा समर्पित रहूंगा। विश्नोई ने इस दौरान अपने पिछले कार्यकाल में करवाये गये ऐतिहासिक विकास कार्यों का जिक्र भी किया। विश्नोई ने कहा कि वो आगे भी कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। मेरे किसान हट लोहावट के दरवाजे जनता के लिये हमेशा खुले रहेगें। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, बापिणी प्रधान बस्तीराम मेघवाल, कांग्रेस नेता गन्नी खान, फलोदी प्रधान हाजी उमरदीन सिंधी, घंटियाली प्रधान सोमराज
विश्नोई, कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पुखराज मेघवाल, सलीम नागौरी, प्रवीण मदेरणा, सिकंदर खान, सुनील तरड़, लक्ष्मण प्रजापत एवं मुकेश पंचारिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में लोहावट उप प्रधान मांगीलाल कड़वासरा, रामचंद्र मदेरणा, हाजी कायमदीन, पूर्व उप प्रमुख पांचाराम विश्नोई, सोमराज खावा, बाबूसिंह बापिणी, पूनमचंद, अशोक मेहरा, गोरधन जयपाल, अशोक कुमार मेघवाल, संदीप विश्नोई, जगदीश जयपाल, ठेकेदार रेशमाराम विश्नोई, सवाईराम, बाबूराम जांदू, कैलाश कस्वां, कानसिंह राठौड़, शकूर खान, आनंद प्रकाश सैन,
सुरेश जोशी, पूनाराम सियाग, पाबूराम सियाग, कासम खान, तख्तसिंह इंदा, प्रेमसिंह ईशरू, राधेश्याम छीपा, हीरालाल सोनी, हरीश राठी, गायत्री मायला, जैतुन पनाणी, सौरभ बेनीवाल, नारायणसिंह मायल मायला, अशोक भील, बंशीलाल चौहान, चुनीलाल मेघवाल, घेवरराम सुथार, फगलूराम जांगू, भजनलाल ईशरवाल, हुकमाराम गोदारा, भजनाराम धीराणी, पप्पूराम कड़वासरा, लूणकरण पंचारिया, कंवरूराम एवं सुभाष जांगू सहित हजारों की तादात में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश कस्वां एवं ईशाक मंगलिया
ने किया।


