अमर शहीद डुंगरराम मुंडण स्मारक ओर आबादी भूमी ओरण गौचर बचाओ आन्दोलन
राजस्व ग्राम खारी खुर्द ग्राम पंचायत भवाद में सरपंच मांगली ओर ग्राम सेवक प्रकाश आचरा ने सरपंच के परिवार ओर गाँव के बाहर के भु माफियो को अवैध पट्टे जारी किये|
mad news 7जेठू जोशी

राजस्व ग्राम खारी के मेन चौराहे पर आबादी भूमी आई हुई है ओर गाँव वालो ने इस जमीन को सार्वजनिक उपयोग हेतु छोड़ रखा था
वर्ष 2016 में खारी खुर्द गाँव के वीर सपुत डुंगरराम मुंडण देश की सिमा की सुरक्षा करते हुए कश्मीर में शहीद हो गये थे|
शहीद को सम्मान देने के लिए गाँव के बुजुर्गों ,युवाओं ओर कोंग्रेस ओर किसानों के नेता वर्तमान जिला प्रमुख आदरणीया लीलाजी मदेरणा ओर तब के ओर अभी वर्तमान ओसियां के लोक लाडले विधायक आदरणीय श्री भेराराम जी सियोल की समझाईस पर अमर शहीद डुंगरराम मुंडण का अंतिम संस्कार इसी भुमी के चौराहे पर किया गया ओर यह तय किया गया की बाकी जमीन पर शहीद के नाम पर खेल मैदान बनाया जाएगा|
लेकीन वर्तमान सरपंच मांगली ओर ग्राम सेवक प्रकाश आचरा ने अमर शहीद डुंगरराम मुंडण स्मारक ओर इस आबादी भूमी को खुर्द बुर्द करने की नियत से बिना कानुनी प्रावधान ओर नियमों की धज्जियां ऊडा़ते अवैध पट्टे जारी कर दिये है| ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ओर पंचायत वासियों ओर अमर शहीद डुंगरराम मुंडण की बैवा व शहीद परिवार के लोगों ने सक्षम स्तर के अधिकारीयो (संभागीय आयुक्त,जिला कलेक्टर, सीईओ,एसडीएम,तहसीलदार,विकास अधिकारी ओर जन प्रति निधियो ) को ज्ञापन दिया|
लेकिन बड़े अफसोस की बात है की प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई जांच या कार्यवाही नहीं की गई है|
इसके साथ ही सरपंच मांगली ओर ग्राम सेवक प्रकाश आचरा ने पंचायत के राजस्व में भी गंभीर घोटाले किये है| बिना कार्य किये ही लाखो रुपये का सरकारी खजाना अपने चहेतों के बैंक खातो में जमा करवा दिया है तथा भवाद गाँव में भी अवैध पट्टे जारी कर दिये है
ग्राम पंचायत भवाद के भूतपूर्व सरपंच,पंचायत समिती सदस्य महेन्द्र पाल सिंह भाटी ने बताया की मजबूर होकर ग्राम वासियों, पंचायत ओर शहीद परिवार के लोगों को धरने पर बैठना पड़ रहा है|
भाटी ने बताया की अगर प्रशासन ने समय रहते उचीत कार्यवाही नहीं किया तो आन्दोलन उग्र रुप लेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी|
ग्रामीण व वर्तमान उप सरपंच और वाड़ पच भी जांच की माग में सामिल हुवे


