best news portal development company in india

अफीम सेवन करने का वीडियो अपलोड करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

SHARE:

अफीम सेवन करने का वीडियो अपलोड करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

 

ऑपरेशन नशा विहान के तहत बाप पुलिस की कार्यवाही, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

 

बड़ी कारवाही पुलिस थाना बाप द्वारा 14 मई को कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अफीम दूध का सेवन करते हुए का वीडियो बनाकर वायरल करने पर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध ऑपरेशन नशा विहान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा शादी, समारोह व अन्य कार्यक्रमों में अफीम, डोडा पोस्त का सेवन करने वालो तथा सोशल मीडिया पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित वीडियो वायरल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के विशेष निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिये गये है। जिस पर 14 मई को कानसिंह की सिड पुलिस थाना बाप में

 

तीन व्यक्तियों द्वारा अपने किसी कार्यक्रम में अफीम का सेवन करते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

जिस पर बृजराज सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व अचलसिंह देवडा वृताधिकारी वृत फलोदी के निकट सुपरविजन मे उक्त तीनों व्यक्तियों की पहचान की जाकर उनके विरूद्ध पुलिस थाना बाप पर अपराध धारा 8/27, 28 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में नामजद आरोपी इलियास पुत्र नेकू खां जाति मुसलमान निवासी सेठारो की ढाणी कानसिंह की सिड पुलिस थाना बाप, मोहम्मद सरीफ पुत्र लालदीन जाति मुसलमान उम्र 29 साल निवासी कानसिंह की सिड पुलिस थाना बाप को गिरफतार किया गया। तीसरे आरोपी की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। प्रकरण का अग्रिमन अनुसंधान दलपतसिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना फलोदी द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में अचलाराम ढाका थानाधिकारी बाप, कानि. मनोज, रामकुमार, पुरखाराम शामिल रहे।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights