विजय शाह की कुर्सी अब गई की तब गई, कोर्ट से FIR होने केविजय शाह की कुर्सी अब गई की तब गई, कोर्ट से FIR होने के बाद कम पड़ जाएगी माफी? बाद कम पड़ जाएगी माफी?
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर पार्टी आज बड़ा फैसला ले सकती है.
भोपालः बड़ी खबर mad news 7कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ अब पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है. कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के बयान आने के बाद भाजपा के लिए भी संकट खड़ा हो गया है. इसी डैमेज को कंट्रोल करने के लिए गुरुवार को पार्टी और सरकार मंत्री विजय शाह की कुर्सी पर फैसला ले सकती है. भले ही विजय शाह के बयान को लेकर पार्टी के नेता सफाई देते फिर रहे हैं. लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
आज मंत्री के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
बुधवार की देर रात को सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच बैठक भी हुई है. बैठक के लाइन ऑफ एक्शन तय किया गया है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के आलाकमान को मामले से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई है. इसी बैठक के बाद सीएम ऑफिस के सोशल हैंडल से हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने का पोस्ट जारी हुआ. इस सबके बीच मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया से फिर माफी मांगी और उन्हें सगी बहन से बढ़कर बताया.
- मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी
मंत्री विजय शाह ने ट्वीट कर लिखा था, ‘मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जो हर समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूँ, दुखी हूं, बल्कि माफ़ी चाहता हूं. हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी जी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर, उन्होंने काम किया है.’
राजद्रोह का केस दर्ज


