best news portal development company in india

जयपुर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सांगानेर ग्रामीण, जयपुर रिश्वत राशि 4000 रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

SHARE:

जयपुर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सांगानेर ग्रामीण, जयपुर रिश्वत राशि 4000 रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

*जयपुर, दिनांक 14.05.2025 एसीबी की बड़ी कारवाही

क्राइम रिपोर्टर

 

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर द्वितीय, द्वारा आज कार्रवाई करते हुये आरोपी सुरेन्द्र कुमार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सांगानेर ग्रामीण जयपुर 4000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के स्कूल के बच्चों का रिकॉर्ड अपलोड करने हेतु यूडाईस कोड आवेदन पत्र को संशोधित कर जारी करने की एवज में परिवादी से 15000 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था व दबाव बनाकर परिवादी से 10,000 रूपये पूर्व में व 1000 रूपये सत्यापन के दौरान प्राप्त कर लिये

 

जिस पर एसीबी जयपुर रेंज द्वितीय उप महानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर द्वितीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश किलानिया के नेतृत्व में आज मय श्री छोटीलाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र कुमार कार्यवाही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सांगानेर ग्रामीण, जयपुर को 4000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

 

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights