best news portal development company in india

मरुधरा में हरियाली की नई उम्मीद : सिंधु, चिनाब व झेलम का पानी प. राजस्थान तक पहुंचाने की मांग 61 विधायकों ने किए हस्ताक्षर,पत्र लिखकर प्रधान मंत्री जी के नाम 

SHARE:

मरुधरा में हरियाली की नई उम्मीद : सिंधु, चिनाब व झेलम का पानी प. राजस्थान तक पहुंचाने की मांग 61 विधायकों ने किए हस्ताक्षर,पत्र लिखकर प्रधान मंत्री जी के नाम

Mad news 7ओसियां

ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने केंद्र सरकार के सिंधु जल समझौता स्थगन के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान जाने वाले सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों के रोके

 

गए पानी को डायवर्ट कर पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय जिलों तक नहरी पानी पहुंचाया जाए।

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस उद्देश्य को लेकर पश्चिमी राजस्थान के समस्त सांसदों और विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे। अब तक 60 से अधिक विधायकों व सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा-डब्ल्यूआरसीपी के तहत मारवाड़ के किसानों को सिंचाई के

 

लिए पानी उपलब्ध कराना अब हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

मोदी सरकार ने जो ऐतिहासिक फैसला लिया है, उसका लाभ सीधे

 

किसानों तक पहुंचना चाहिए। सियोल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही यह ऐतिहासिक कार्य संभव हो सकता है। । ‘देश के किसानों के लिए मोदी जी भाग्यविधाता बनकर उभरे हैं। पश्चिमी राजस्थान की सूखाग्रस्त धोरा धरती पर नहरी पानी पहुंचने से न केवल हरियाली आएगी, बल्कि किसानों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र न सिर्फ वीरता की भूमि है, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण

 

भूमिका निभाता है। परंतु बार-बार आने वाले अकाल और सूखे के स चलते यहां के लोग रोजी-रोटी के स लिए पलायन को मजबूर हो रहे हैं। स अगर नदियों का पानी मारवाड़ तक लाया गया, तो यह क्षेत्र फिर से र समृद्धि की ओर बढ़ सकेगा। विधायक ने बताया कि जैसे पूर्वी राजस्थान के जिलों के लिए ईआरसीपी की योजना बनाई गई थी, वैसे ही अब डब्ल्यूआर सीपी के तहत पश्चिमी राजस्थान के किसानों के भाग्य को संवारा जाएगा।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights