best news portal development company in india

संविदा कार्मिकों की सूचना मांगी

SHARE:

संविदा कार्मिकों की सूचना मांगी

 

राज्य सरकार ने बजट में संविदाकर्मियों को कार्मिक विभाग के अधीन संस्था के माध्यम से नियुक्ति देने की घोषणा की थी। उसी के तहत कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से वे अपने यहां तैनात संविदाकर्मियों की सूचना भिजवाएं, ताकि चरणबद्ध रूप में उन्हें संस्था के अधीन कर उनकी सेवा व्यवस्थित की जा सके। आदेश में कहा गया है कि संस्था के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। ऐसे में सभी विभाग अपने-अपने यहां के ऐसे ठेके के या प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से तैनात कार्मिकों वाले पदों की संख्या विभाग को उपलब्ध कराएं।

 

प्रदर्शन को उतरे वीडिओ

 

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को पंचायत समितियों पर जनसुनवाई के बाद तीन घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा पंचायत राज मंत्री एवं सचिव पंचायत राज के नाम विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही गुरुवार शाम से ही केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना पर काम बंद कर दिया है। इससे राज्य सरकार की दो लाख पट्टे वितरण करने की बजट घोषणा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को संघ की विभाग के उच्च अधिकारियों की वार्ता हुई, जिसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन आशा अनुरूप परिणाम नहीं निकले।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights