best news portal development company in india

एटीएम में कार्ड फंसने पर मदद के बहाने ठगी, थाने में रिपोर्ट दी मैसेज से पता लगा खाते से कट गए 5 हजार

SHARE:

एटीएम में कार्ड फंसने पर मदद के बहाने ठगी, थाने में रिपोर्ट दी मैसेज से पता लगा खाते से कट गए 5 हजार

न्यूज जेठाराम पाली

शहर में एटीएम कार्ड फंसाकर धोखाधड़ी का गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसा ही मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां एक युवती के साथ एटीएम कार्ड फंसने पर मदद के बहाने धोखाधड़ी की कोशिश की। पीड़िता के पिता की सूझबूझ से धोखाधड़ी से बच गई। युवती के पिता ने कोतवाली थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नूर मोहम्मद 26 अप्रैल दोपहर 2 बजे बेटी का एटीएम कार्ड लेकर नहर बस स्टैंड स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार में 20 हजार और दूसरी बार 5

हजार विड्रॉ करने लगे तो कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम कैबिन में मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने बैंक मैनेजर को खुद का जानकार बताते किसी से फोन पर बात करवाई। फोन पर युवक ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि मशीन में टेक्निकल फॉल्ट है। इससे कार्ड फंस गया। एटीएम कैबिन में सीसीटीवी लगे हुए हैं। शनिवार को छुट्टी है तो आप अपना कार्ड मशीन में ही छोड़ जाओ। सोमवार को बैंक खुलने पर स्टाफ से आपका कार्ड घर पर ही पहुंचा देंगे। नूर मोहम्मद वापस घर पहुंचे तो उन्हें बेटी ने बताया कि 25 हजार रुपए विड्रॉ करने का मैसेज आया है। शक होने पर नूर ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर कार्ड ब्लॉक करवाया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights