best news portal development company in india

इस एक्टर की दूसरी फिल्म थी ब्लॉकबस्टर, फिर नहीं मिले अच्छे रोल, फिल्मी खानदान का नाम भी नहीं आया काम

SHARE:

sanjay kapoor
Image Source : INSTAGRAM
कपूर खानदान का बेटा है ये एक्टर।

बॉलीवुड में किसी भी कलाकार के लिए उसकी पहली फिल्म बहुत मायने रखती है। इंडस्ट्री में कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही सफलता हासिल कर ली। लेकिन, इस सफलता को बरकरार नहीं रख पाए। फिल्मी दुनिया में ऐसा कई सितारों के साथ हुआ, जब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी, लेकिन बाद में उनका करियर फ्लॉप हो गया। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित कपूर परिवार के भी एक सदस्य की किस्मत ऐसी ही रही। कपूर परिवार के इस एक्टर की दूसरी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन फिर भी उनका जादू बड़े पर्दे पर लंबे समय तक कायम नहीं रह पाया।

ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी फ्लॉप हो गया ये एक्टर

हम बात कर रहे हैं एक्टर संजय कपूर की। संजय कपूर सुपरस्टार अनिल कपूर और मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। जहां एक तरफ अनिल कपूर और बोनी कपूर अपने-अपने काम के महारथी रहे, तो वहीं अपने दोनों भाइयों की तरह संजय को हिंदी सिनेमा में लोकप्रियता और सफलता नहीं मिली। संजय ने अपनी शुरुआती फिल्मों से जरूर दर्शकों के दिल जीत लिए थे। उन्होंने साल 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से डेब्यू किया था, जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

डेब्यू फिल्म के बाद ऑफर की लग गई लाइन

‘प्रेम’ के बाद तो जैसे संजय के पास फिल्मों की लाइन ही लग गई। प्रेम के बाद संजय कपूर की फिल्म ‘राजा’ आई, जिसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं। इस फिल्म में संजय और माधुरी की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। 4 करोड़ के बजट में बनी ‘राजा’ ने दुनियाभर में 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और संजय को रातों-रात स्टार बन गए। लेकिन, इसके बावजूद उनका करियर ढलने लगा। संजय ने ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन, ये फिल्में दर्शकों पर वो जादू नहीं चला सकीं, जो प्रेम और राजा ने चलाया था।

अब बेटी करने जा रही है डेब्यू

संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। इसके बाद दोनों बेटी शनाया कपूर और बेटे जहान कपूर के माता-पिता बने। अब संजय की बेटी शनाया कपूर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास ‘तू या मैं’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘स्क्रू ढीला’ समेत कुल पांच फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Source link

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights