best news portal development company in india

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, कम से कम 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल

SHARE:

नाइजीरिया आर्मी के जवान
Image Source : AP
नाइजीरिया आर्मी के जवान

अबुजा: नाइजीरिया में हिसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि खुद राष्ट्रपति को सामने आकर बयान देना पड़ा है। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई किसान समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों ने हमला किया है। इन हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए है। माना जा रहा है कि चरवाहों के वेश में आए बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

राष्ट्रपति टीनुबू ने दिए जांच के आदेश

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस हत्याकांड को लेकर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिके समुदाय पर हुए इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’ 

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू

Image Source : AP

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू

‘मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल’

मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमले की वारदात को अंजाम दिया था। हमला इतना तेजी से किया गया था कि लोगों को बचकर भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

आम हैं इस तरह के हमले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,  अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नाम की मुस्लिम जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। बंदूकधारी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर किसानों पर घातक हमले करते हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका नहीं तो कौन? यमन में हूतियों के ठिकानों पर आखिर किसने बरसाए बम; फिर मचाई तबाही

ट्रंप की हत्या के लिए जुटाने थे पैसे तो 17 साल के लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप का ही कर दिया कत्ल

Latest World News

Source link

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights