बिना हाथों के रमेश विश्नोई ने इंडियाज गॉट टैलेंट में दिखाई अपनी स्किल्स जन्म से दोनों हाथ नहीं थे, रमेश ने पैरों से ब्रश कर चाय पी, नवजोत सिद्धू सलाम करते हुए बोले-तुम हो असली हीरो
Mad news 7 जेठू जोशी
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर जोधपुर के रमेश विश्नोई का नाम पुकारा तो जज सोच रहे थे कि वह क्या करने वाला है? 24 साल के रमेश के बचपन से ही दोनों हाथ नहीं है लेकिन अपनी अनोखी स्किल्स से जजों और दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने पैरों से ही वे सब काम कर दिखलाए जो हाथों से होते हैं। रमेश के इस एक्ट से दर्शकों की आंखें नम हो गई लेकिन उन्होंने उसके जज्बे और जिंदादिली पर खड़े होकर खूब तालियां बजाई।
‘मैंने सचिन के बाद आज तुम्हें सलाम किया’ मेरा मकसद… यूथ में जीने की चाह बढ़े
रमेश ने पैरों से अपना बिस्तर समेटा, ब्रश किया, नहा कर ड्रेस बदली, कंधी कर तैयार हुआ। केतली से कप में निकाल कर चाय पी। डायरी पर अपना नाम लिखा और कंधे पर बैग टांग लिया। यह देख जज नवजोत सिंह सिद्धू बोले, मैंने सचिन तेंदुलकर को सलाम किया था, आज तुम्हें खड़े होकर सलाम करता हूं, तुम असली हीरो हो। दूसरे जज शान और मलाइका अरोड़ा भी प्रभावित हुए।

परफॉर्मेंस के बाद रमेश ने बताया, अब लोग क्या बोलते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा मकसद पैसा नहीं, लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, आज के 23-24 साल के पृथ छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या कर लेते हैं। मेरा यही कहना है कि जिंदगी में हार मत मानो। भगवान ने तुम्हें सब कुछ दिया है। जिंदगी से लड़ना सीखो, न कि डरना। वे स्थानीय स्कूलों में जाकर बच्चों को भी मोटिवेट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रमेश के 16लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो कंटेंट जनरेशन से लेकर बीडियो तक खुद अपलोड करते हैं। उनका संदेश एक ही है, जिंदगी में हार मत मानी।


