शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षणः टीचर मोबाइल में मस्त मिले अचानक स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, स्टूडेंट नहीं बता पाए पीएम का नाम 9वि क्लास स्टूडेंट
जयपुर। जयपुर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को जयपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारकापुरी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां उजागर हुई, जिन पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि विद्यालय में शिक्षक कक्षा लेने के बजाय मोबाइल फोन पर व्यस्त थे. वहीं, कक्षा में बैठे बच्चे न तो सुबह की प्रार्थना सुना सके और न ही सामान्य ज्ञान से जुड़े बुनियादी सवालों का जवाब दे पाए. नवी
कक्षा के छात्रों को जब प्रधानमंत्री का नाम बताने को कहा गया, तो वे उत्तर तक नहीं दे सके. यह देख मंत्री आश्चर्यचकित रह गए और
उन्होंने सवाल किया कि आखिर शिक्षक स्कूल में पढ़ाने आते हैं या सिर्फ समय गुजारने.
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की
साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली. कक्षाओं में गुटखे के पाउच और चिप्स की खाली थैलियां बिखरी पड़ी थीं. मंत्री ने खुद एक चिप्स की थैली उठाई और शिक्षकों को दिखाते हुए सवाल किया कि यह कैसी सफाई है और आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने साफ कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, यहां इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस औचक निरीक्षण ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षकों की जवाबदेही को
सुधार नहीं तो सख्त कार्रवाई

मंत्री ने शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्यालय की स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से पूछा कि बच्चों को न तो प्रार्थना आती है, न ही सामान्य जानकारी, तो अब तक पढ़ाई-लिखाई किस तरह से कराई जा रही है. मदन दिलावर ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर है और ऐसे में शिक्षकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाएं. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी कहा कि साफ-सफाई, अनुशासन और पढ़ाई को लेकर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत स्थिति सुधारने के निर्देश दिए
और चेताया कि आगे से किसी भी विद्यालय में इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मदन दिलावर द्वारा पूरे शिक्षा विभाग को सूचित कर जनरल नॉलेज सामान्य अतीत आवश्यक शिक्षा विभाग मैं ऐसे कर्मचारी जो मोबाइल में बीजी रहते हैं जेसे शेयर बाजार में बाजार उतार चढ़ाव देखकर मुनाफा कमा रहे हैं बक्से नही जायेगे



