best news portal development company in india

ठेकेदार की लापरवाही, आमजन पर पड़ सकती है भारी !जल भराव वाली जगह पर ग्रेवल की जगह डाल दिए बड़े बड़े पत्थर, वाहन चालक व आमजन परेशान

SHARE:

ठेकेदार की लापरवाही, आमजन पर पड़ सकती है भारी !जल भराव वाली जगह पर ग्रेवल की जगह डाल दिए बड़े बड़े पत्थर, वाहन चालक व आमजन परेशान

 

बाप फलोदी जेठू जोशी 

उपखंड व नगरपालिका मुख्यालय बाप के मंडोर चौराहा से ग्राम पंचायत जैतड़ासर मुख्यालय होते हुए जोगीपुरा व भीलो की ढाणी जाने वाली डामर सड़क में बरसाती जल भराव वाली जगह पर ठेकेदार ने ग्रेवल की जगह बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए हैं। यह पत्थर हर पल हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। बड़े-बड़े पत्थरो के कारण आवागमन में आमजन के साथ साथ वाहन चालकों को भारी – परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए बताया कि ठेकेदार ने समस्या का समाधान करने की बजाय उसे और बढ़ा दिया है। आपको बता दे की मंडोर चौराहे के पास प्रथम रपट पर ही बारिश का पानी सड़क पर एकत्र हो रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया की पानी निकासी

 

की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही प्रथम रपट के आसपास निवास करने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो जाता है। वहीं बाप से जेतड़ासर होते हुए जोगीपुरा, हाफज नगर, भीलों की ढाणी आदि गांव में जाने वाले लोगों को भी रपट पर डाले गए पत्थरो के कारण खासी परेशानियों

 

का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा इस सड़क की मरम्मत के दौरान साइड पटरियों का निर्माण भी नहीं करवाया गया है। इस वजह से भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रथम रपट पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करवा कर साइड पटरियो का निर्माण भी जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights