दुबई में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत, राजस्थान प्रतिनिधियों से हुई शिष्टाचार भेंट
दुबई, जेठाराम जोशी
खबर 14जुलाई — दुबई स्थित JW Marriott Marquis Hotel में आयोजित Madhya Pradesh Global Dialogue 2025 (UAE Edition) कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद किया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय डायस्पोरा को राज्य से जोड़ना और उद्योग व रोजगार के अवसरों पर चर्चा करना था।

इस विशेष अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर की ओर से अध्यक्ष श्री अमराराम जांगिड, श्री केशर कोठारी एवं श्री पेम्पाराम सुथार ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और हमने राजस्थान की हस्तकला, हैंडीक्राफ्ट और राजस्थान की कला संस्कृति के बारे में चर्चा की ! प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान, विशेषकर जोधपुर के प्रति अपने गहरे स्नेह और लगाव को व्यक्त किया। श्री पेम्पाराम सुथार ने बताया कि एक स्वयंसेवक होने के नाते जब मुख्यमंत्री जी ने उन्हें आत्मीयता से गले लगाया, वह क्षण केवल एक औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि विचारों और संस्कारों की संगति का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम में संस्कृति, सहयोग, उद्योग और भावी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके पश्चात नेटवर्किंग डिनर का आयोजन भी किया गया।
यह आयोजन MP Industrial Development Corporation Ltd. द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश को निवेश व रोजगार के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का उद्देश्य रहा।


