best news portal development company in india

भारत सरकार के नीति आयोग में डॉ. ललित के. पंवार पर्यटन और मेजबानी क्षेत्र पर देंगे सुझाव 

SHARE:

भारत सरकार के नीति आयोग में डॉ. ललित के. पंवार पर्यटन और मेजबानी क्षेत्र पर देंगे सुझाव

जयपुर। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और देश के ख्यातनाम पर्यटन विशेषज्ञ डॉ. ललित के पंवार को उनकी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए विशेष रूप से जोड़ा गया है।

नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सलाहकार के रूप में शासन और सुधार क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. पंवार देश में पर्यटन, होटल, रिसोर्ट और टूर ऑपरेटर क्षेत्र से अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए अपने सुझाव देंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. पंवार देश के जाने—माने पर्यटन विशेषज्ञ हैं। भारत सरकार में पर्यटन सचिव रहने के साथ ही उन्होंने भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीसी) के सी.एम.डी. के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में ही पीएचडी की है। वह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं तथा राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए भी उन्होंने महती सेवाएं प्रदान की हैं। विश्व स्तर पर राजस्थान की पर्यटन की पहचान बने “पधारो म्हारे देश” स्लोगन भी उन्हीं का दिया हुआ है। डा. पंवार एक जुलाई को इस विषयक विशेष बैठक में सम्मिलित होंगे

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights