best news portal development company in india

एयरपोर्ट पहुंचने में 10 मिनट की देरी बनी वरदान भूमि चौहान ने जीवनदान के बाद का अनुभव बताया

SHARE:

एयरपोर्ट पहुंचने में 10 मिनट की देरी बनी वरदान भूमि चौहान ने जीवनदान के बाद का अनुभव बताया

 

13 जून जेठू जोशी mad news 7

अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने में 10 मिनट की देरी भूमि चौहान के लिए वरदान बन गई। वह बृहस्पतिवार को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 में नहीं जा सकीं। उन्होंने बताया कि वह ट्रैफिक जाम की वजह से एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचीं थी, जिसके चलते उन्हें विमान में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। भूमि ने जान बचने के बाद देवी मां का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन विमान दुर्घटना हृदय विदारक है।

 

गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान को भी एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 से लंदन जाना था, लेकिन वह 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यह वही फ्लाइट थी, जो बाद में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें क्रू मेंबर समेत सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान हादसे का शिकार होने से बचीं भूमि ने अपने अनुभव को साझा किया।

 

ट्रैफिक जाम के चलते एयरपोर्ट पहुंचने में हुई 10 मिनट की देरी भूमि चौहान ने बताया कि बीते

 

कल अहमदाबाद में ट्रैफिक जामथा, जिसके चलते मैं चेक-इन गेट

 

पर सिर्फ 10 मिनट की देरी से पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद मुझे अंदर नहीं जाने दिया और मैं वापस लौट आई। भूमि ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनसे कहा गया था कि अगर उन्हें अंदर जाने दिया जाता है, तो फ्लाइट में और देरी होगी। जिसके बाद वह एयरपोर्ट के बाहर आ गईं। इस दौरान उन्हें खबर मिली

 

की विमान हादसे का शिकार हो गया है। यह सूचना मिलते ही मैं स्तब्ध रह गई। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन यह घटना बेहद भयावह है।’

 

दो साल बाद छुट्टियां मनाने भारत आई थीं भूमि

 

भरूच की रहने वाली भूमि चौहान लंदन में रहती हैं। वह दो साल बाद छुट्टियां मनाने के लिए भारत आई थीं। उन्हें बृहस्पतिवार को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 से लंदन वापस जाना था।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights