पथराव मामले में 108 डिटेन, 25 गिरफ्तार, 19 पर दर्ज हुई एफआईआर, राजीव नगर थानाधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जोधपुर mad news 7जेठू जोशीश
हर के उम्मेद सागर बांध कैंचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार की सुबह हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने देर रात तक 108 लोगों को डिटेन कर 25 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा है। वहीं 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें एक महिला को भी नामजद किया गया है। गिरफ्तारियां और एफआईआर में और भी नामजद किए जा सकते है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया की तरफ से थाने में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है जिसमें ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से मारपीट, वाहनों में तोडफ़ोड़ और पत्थरबाजी को लेकर धाराएं लगाई गई है। पुलिस द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में दो लोगों को गिरफ्तार
किया गया है, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में उम्मेद सागर बांध के आस पास रहने वाले जब्बार, आमदीन, तौफिक, इमरान भाई, वकील, अमान अली, अरबाज, राकेश बेलदार, समीर, अशफाक, अयान तेली, मो. फरीद, आमदीन, मेहताब, मोबिना उर्फ मैडम, सिकंदर को नामजद किया गया है। पुलिस ने दर्ज प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तारी की है जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह है मामला.. सोमवार को नगर निगम, पीएचईडी
और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उम्मेद सागर बांध के चमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था। तब लोगों ने विरोध जताया
और कार्रवाई में लगे कार्मिकों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए और मीडिया कर्मियों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा निगम की जेसीबी और पुलिस की कार के कांच तक फोड़ दिए गए थे। बाद में पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान चलाते हुए घरों में घुसकर देर रात तक 108 लोगों को डिटेन करते हुए 25 जनों को शांति भंग में हिरासत में लिया था। राजीव गांधी नगर थानधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि अभी तक एक एफआईआर पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई है। अन्य एफआईआर मिलने पर उसे भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


