बाप पुलिस की कार्रवाई, दो मोटर साइकिल जब्त
ऑपरेशन नशाविहान के तहत स्मैक का नशा करते 6 गिरफ्तार
एमएडी न्यूज जेठू जोशी
पुलिस थाना बाप टीम द्वारा कस्बा बाप में स्मैक का नशा करते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक पीने की सामग्री व दो मोटर साइकिल जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन नशाविहान के तहत अफीम, डोडा व स्मैक का सेवन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिए गए थे। जिस पर ब्रजराजसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी व अचलसिंह देवडा वृताधिकारी वृत फलोदी के
निकट सुपरविजन में अचलाराम ढाका थानाधिकारी पुलिस थाना बाप मय जाब्ता द्वारा कस्बा बाप में सुनसान जगह पर बबूल के पेड़ों में एक बंद मकान के आगे बने पानी के खाली टांके के अंदर स्मैक का सेवन कर रहे छः व्यक्तियों को गिरफ्तार कर
उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी हरचंद पुत्र डुंगरराम, रमेश पुत्र उंकारराम मेघवाल, मांगीलाल पुत्र केशुराम मेघवाल, पूननाथ पुत्र बुगलनाथ जोगी, मुकेश पुत्र हरचंदराम मेघवाल व मदनलाल पुत्र पुरखाराम मेघवाल सभी निवासी मेघवालों का बास बाप, पुलिस थाना बाप को गिरफ्तार किया गया। स्मैक पीने में प्रयुक्त पन्नी, माचिस, स्मैक की खाली थैली तथा दो मोटर साइकिल ते जब्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना बाप पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में जांच अधिकारी दलपत सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना फलोदी द्वारा आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।


