बजरी माफिया के डंपर से कुचले गए कांस्टेबल सुनील ने दम तोड़ा, तीन आरोपी अब भी फरार खेजड़ली क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन रोक रहे थे
जोधपुर अवैध बजरी परिवहन रोकने के दौरान माफिया के डंपर से कुचले कांस्टेबल सुनील खिलेरी (35) का मंगलवार रात करीब 11 बजे दिन से मौत से जुड़ा रहे थे। लोहावट निवासी सुनील खिलेरी की गंभीर हालत देखते हुए
कांस्टेबल सुनील खिलेरी निधन हो गया। वे 2
एमडीएम अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन भी किया था। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
खिलेरी खेजड़ली क्षेत्र में रविवार सुबह बजरी माफिया के डंपर को रोक रहे थे। इस दौरान डंपर उनके कमर के निचले हिस्से को कुचलता हुआ निकल गया था। इससे खिलेरी गंभीर घायल हो गए थे।
4 आरोपी रिमांड पर
वहीं घटना के तीसरे दिन पुलिस टीमें डंपर चालक और दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।। इधर पकड़े
4 आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। सरपंच पति हात्पूराम गोदारा (62) को पकड़ा था। डंपर को कार से एस्कॉर्ट करने वाले रविंद्र (18) पुत्र शिवलाल गोदारा, कार में सवार सागर सेन (24) तथा महेंद्र पुत्र सुखदेव डूडी को सोमवार को पकड़ा था। मामले में हत्पूराम के भाई और जेसीबी मालिक शिवजी पुत्र भैराराम गोदारा, डंपर चालक राणाराम बाबल निवासी सांगासनी और जेसीबी सहित फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


