best news portal development company in india

पुलिस अधीक्षक बालोतरा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन कर चलाया धरपकड़ अभियान।  पुलिस टीमों द्वारा 02 स्थायी वारंटी व 08 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार।

SHARE:

पुलिस अधीक्षक बालोतरा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन कर चलाया धरपकड़ अभियान।  पुलिस टीमों द्वारा 02 स्थायी वारंटी व 08 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार।

सांयकालीन गस्त एवं ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी के दौरान कुल 159 कार्यवाहियां।

 

‘‘ऑपरेशन अनामिका’’ के तहत 07 काली फिल्म व 16 बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही।

 

अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त, स्थाई/गिरफ्तारी/कुर्की वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन, सांयकालीन गस्त एवं ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा धरपकड़ अभियान चलाकर वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर कुल 02 स्थायी वारंटी व 08 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा सांयकालीन गस्त व ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी कर ‘‘ऑपरेशन अनामिका’’ के तहत 07 काली फिल्म व 16 बिना नम्बरी वाहनों सहित कुल 159 कार्यवाही की गई।

पुलिस कार्यवाहीः- ज्ञात रहे कि श्री अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त, गिरफ्तारी वारंटी, स्थाई वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों का गठन किया गया। दबिश के लिए पुलिस टीमों को दिए गए टास्क अनुसार रूट तैयार कर अंतिम रूप दिया गया। जिसके तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर कुल 02 स्थायी वारंटी व 08 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सम्पूर्ण जिले में सांयकालीन गश्त, रात्रि चैकिंग व ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी की गई। इस दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन अनामिका’ के तहत जिले भर में व्यापक कार्यवाही अमल में लाई गई। इस विशेष अभियान के तहत 07 काली फिल्मयुक्त वाहनों एवं 16 बिना नंबर प्लेट के वाहनों सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 159 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह कार्यवाही न केवल असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि आमजन में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी प्रबल करती है। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील चैराहों एवं मुख्य मार्गों पर गहन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता से जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों/असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights