best news portal development company in india

दईजर और करवड़ में अवैध कॉलोनियों पर चला जेडीए का पीला पंजाजोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम दईजर एवं करवड़ के विभिन्न खसरों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि कृषि भूमि पर बिना संपरिवर्तन करवाए अवैध

SHARE:

दईजर और करवड़ में अवैध कॉलोनियों पर चला जेडीए का पीला पंजा।

जोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम दईजर एवं करवड़ के विभिन्न खसरों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि कृषि भूमि पर बिना संपरिवर्तन करवाए अवैध है जोधपुर.

 

 

जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम दईजर एवं करवड़ के विभिन्न खसरों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया।


 

  • प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि कृषि भूमि पर बिना संपरिवर्तन करवाए अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही है। मौके पर सड़क बनाकर मुटाम लगाकर बिना किसी प्रकार का जेडीए से कृषि से अकृषि उपयोग बाबत संपरिवर्तन करवाए कृषि भूखण्ड बेचे जा रहे है। इससे जेडीए को राजस्व हानि हो रही है तथा खरीददारों को भविष्य में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
  • प्राधिकरण सचिव के आदेशानुसार मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनीता एवं तहसीलदार जोन-6 डॉ हंसराज राठौड़ के निर्देशन में जेडीए दस्ते ने ग्राम दईजर एवं करवड़ के निरीक्षण के दौरान राजस्व ग्राम दईजर के खसरा संख्या 376/3, 376/4 376/5 व 376/6 की भूमि पर भोले भण्डारी नगर, खसरा संख्या 380 की भूमि पर भोले शंकर नगर-3, खसरा संख्या 382 की भूमि पर भोले शंकर नगर-1, खसरा संख्या 360 की भूमि पर भोले शंकर नगर-2, खसरा संख्या 397 व 398 की भूमि पर केशव नगर एवं एवं ग्राम करवड़ के खसरा संख्या 358/2 व 358/3 की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य करवाते हुए अवैध कॉलोनियां विकसित की हुई पाई गई।
  • दस्ते ने अवैध आवासीय योजनाओं में निर्मित डामर सड़कें, क्रंकीट सड़कें, बिजली के पोल, भूखण्डों के मुटाम इत्यादि को चार जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, जोगेंद्रसिंह चौधरी, भू अभिलेख निरीक्षक अर्जुनसिंह, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत के साथ ही करवड़ थाना पुलिस का जाब्ता और जेडीए का दस्ता भी मौजूद रहा
Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights