best news portal development company in india

एसडीआरएफ टीम द्वारा मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर में दिया विशेष प्रशिक्षण

SHARE:

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर में दिया विशेष प्रशिक्षण

Mad news 7जोधपुर जेठू जोशी/ns राजपुरोहित

SDRF कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में आपात स्थिति में मानव जीवन को बचाने का डेमो के जरिए दिया विशेष प्रशिक्षण।

 

मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया है कि राजस्थान पुलिस एसडीआरएफ

की टीम ने आज मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में प्लाटून कमांडर अदिति बेनीवाल के नेतृत्व में वर्तमान हालात के मध्य नजर रखते हुए आपात स्थिति या किसी भी घटना या दुर्घटना में घायल मानव जीवन को बचाने के लिए घायल व्यक्ति को आम नागरिक बिना स्ट्रेचर देसी जुगाड से स्ट्रेचर बनाना जैसे कंबल से, रस्से से, टीशर्ट से स्ट्रेचर बना कर हॉस्पिटल पहुंचाना।

रोप रेस्क्यू जैसे कोई बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट, सीढ़ियों बंद हो या नीचे की मंजिलों में आग जैसे घटना हो जाए तो अंदर फंसे आमजन को कैसे सुरक्षित बाहर निकलते है इसका लाइव डेमो चला कर दिखाया

फ्लड रेस्क्यू जैसे बाढ़ आने पर जान माल की बड़ी हानि रोकने व मानव जीवन को बचाने के उपाय बताए। इसमें जो अपने घरों में प्लास्टिक की बोतलों से, नारियलों से, बॉस की लकड़ी और गाड़ियां के टयूब से कैसे खुद व दूसरों को बचा सके इसके बारे में लाइव डेमो दिखा कर तरीके बताएं।

हवाई हमले होने पर आम नागरिकों की जान बचाने एवम् गैस सिलेंडर से लगने वाली आग व प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं को लेकर MDM हॉस्पिटल में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । 

SDRF टीम में हेड कांस्टेबल मोती सिंह, कांस्टेबल दिनेश हुड्डा, दलपत सिंह, प्रेमचंद,निंबाराम,महिला कांस्टेबल सुनीता,कांस्टेबल दिलीप कुमार, मनोहर लाल, सुशील कुमार, मोतीराम, जितेंद्र, रामकिशोर व चम्पाराम आदि ने चक्रवात, सूखा, भूकंप, अग्निकांड, बाढ, सुनामी, तूफान, भू-स्खलन, बादल फटने,हवाई हमले जैसी अधिसूचित आपदाओं के पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने व निपटने के अगल-अलग कौशल का प्रदर्शन किया।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights