भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा के भाव से ही भाजपा बनी है विश्व की नम्बर वन पार्टी- प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का ओसियां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ओसियां मंडल अध्यक्ष मनोहर बिशनोई सामराऊ ने बताया कि आजभारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ जी का ओसिया पहुँचने भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल ओसियां व थोब के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी व ओसियां के विधायक भैराराम सियोल के नेतृत में स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की संगठन पर प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भजनलाल सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए सभी सक्रिय भूमिका निभाएं।भाजपा सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रत्येक मोर्चे पर सफल रही है जिसके कारण की प्रदेश में हुए उपचुनावों में भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था।राठौड़ ने कहा कि हाल ही में आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता यह दर्शाती है कि भारत की सरकार मजबूती के साथ सीमाओं की रक्षा करने हेतु प्रतिबद्ध है।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल,पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी,पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच,पूर्व जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई,जिला मंत्री ओमप्रकाश तापू,ओसियां मण्डल अध्यक्ष मनोहर बिश्नोई, थोब मंडल अध्यक्ष बलवीरसिंह तापू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हनुमान सोनी,थोब पूर्व मण्डल अध्यक्ष मूलसिंह राजपुरोहित,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिरमण्डी,महामंत्री अमरचंद श्रीमाली,पूर्व सरपंच भगवानदास राठी,पूर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह भाटी,पूर्व कृषि मंडी डायरेक्टर दिलीप सोनी,बाबूलाल गर्ग,पूर्व उपसरपंच कैलाशसिंह भाटी,भागीरथ ईश्वरवाल,सरपंच देवाराम जाजड़ा,सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जब्बरसिंह चौहान,चक्रवर्तीसिंह खेतासर,सरपंच प्रतिनिधि हनुमानसिंह राजपुरोहित, विनोद जाखड़,उम्मेदसिंह डाबड़ी, भीयाराम,श्याम सियाक,जितेंद्र पंचारिया,बाबूदास धुंधाड़ा,कर्णसिंह उदावत,गोपीलाल, किशनाराम धतरवाल,जयवर्धनसिंह रावलोत,मण्डल महामंत्री धर्माराम मेघवाल,सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद चौधरी, स्वरूपसिंह राजपुरोहित, श्रवण प्रजापत सुरेन्द्रसिंह भाटी, दुर्गाराम कटारिया, सुखसिंह राजपुरोहित,मनीष उम्मेदनगर,पपुराम जाखड़,माधुसिंह मेरासिया,चन्दनसिंह भाटी,शिवराम ग्वाला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।