best news portal development company in india

कैटरर ने सैलेरी रोकी, कंट्रोल-रूम में दी बम की धमकी:यूपी के युवक को पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पाली में ट्रेन से पकड़ा

SHARE:

  1. कैटरर ने सैलेरी रोकी, कंट्रोल-रूम में दी बम की धमकी:यूपी के युवक को पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पाली में ट्रेन से पकड़ा

 

जोधपुर जेठू जोशी mad news 7

 

पुलिस-जीआरपी-आरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया बदमाश।

जोधपुर में कैटरिंग का काम करने वाले एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करके शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी, तो पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। सिरफिरे की धमकी को देखते हुए पुलिस ने जोधपुर और पाली जीआरपी व आरपीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। चंद घंटे में ही मूलतया उत्तर प्रदेश जौनपुर निवासी आरोपी श्याम यादव (43) पुत्र रामपत को धर दबोचा। उससे प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह जोधपुर में कैटरिंग का काम करता है, लेकिन ठेकेदार ने उसे सैलेरी नहीं दी, तो उससे नाराज श्याम यादव ने रात को शराब पी और नशे में उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर रेलवे स्टेशन व शहर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी

 

डीसीपी (वेस्ट) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 100 पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। जिसमें शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कंट्रोल रूम की टीम ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और तुरत-फुरत में ही पुलिस की अलग-अलग टीमें इसकी जांच में जुट गई

 

इसके लिए अभय कमांड कंट्रोल सेंटर एडीसीपी लाभूराम, पुलिस जिला ईस्ट की साइबर सेल के एसआई राकेशसिंह की टीम लगातार फील्ड में संयुक्त टीमों के संपर्क में रही। कॉल करने वाले बदमाश की लोकेशन खंगाली, तो ट्रेन में होने की जानकारी सामने आई। इस पर जोधपुर पुलिस ने जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक व आरपीएफ इंस्पेक्टर लिखमाराम के साथ तमाम स्थानीय टीमें भी सक्रिय कर दी गई।

 

ट्रेन में पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने ली तलाशी

पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की छानबीन में पता चला कि बदमाश ने सरदारपुरा थाना इलाके के महावीर कॉम्प्लैक्स के आसपास से ही कंट्रोल रूम पर कॉल किया था। वहां से बदमाश जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और पाली की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। पुलिस की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और उस बदमाश की लोकेशन के साथ-साथ उस ट्रेन के हर कोच की तलाशी ली

जोधपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन लूणी होते हुए पाली की तरफ बढ़ती जा रही थी और संयुक्त टीमें भी इसी ट्रेन के हर कोच की तलाश में जुटी रही पाली मारवाड़ पहुंचने पर वहां की टीमें भी इसी तलाशी में जुट गई और आखिरकार जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने बदमाश को पकड़ लिया। जिसे लूणी से पाली पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। तत्पश्चात लूणी पुलिस की टीम ने आरोपी को सरदारपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उससे गहनता से पूछताछ कर धमकी देने के मकसद का पता लगाने में जुटी है

जोधपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में भी संयुक्त टीमों ने ली तलाशी

 

रेलवे स्टेशन पर देर रात तक चली तलाशी

बदमाश द्वारा बम की धमकी के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने जोधपुर जंक्शन की सघन तलाशी शुरू की। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम के साथ यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर के तकरीबन हर हिस्से को भी खंगाला गया, लेकिन आधी रात बाद तक भी कहीं भी किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights