best news portal development company in india

जैसलमेर में 577 पोल गिरे, 53 लाख का ट्रांसफार्मर टूटा:अंधड़ से एक करोड़ का नुकसान हुआ; 20 गांव और 100 ढाणियों में लाइट गुल..!!

SHARE:

जैसलमेर में 577 पोल गिरे, 53 लाख का ट्रांसफार्मर टूटा:अंधड़ से एक करोड़ का नुकसान हुआ; 20 गांव और 100 ढाणियों में लाइट गुल..!!

जैसलमेर

 

जैसलमेर में तेज अंधड़ की चपेट में आया ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया।

जैसलमेर में गुरुवार की शाम आए अधंड़ ने तबाही मचाई। तेज आंधी से कई गांव-ढाणियों में लाइट चली गई। जबकि वितरण एवं प्रसारण निगमों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार, अधंड से जोधपुर डिस्कॉम के 33 और 11KV के कुल 577 पोल गिर चुके हैं। 10 ट्रांसफार्मर टावर भी धराशायी हो गए। तूफान की चपेट में आने से डिस्कॉम का भोजका पॉवर हाउस में लगा एक पॉवर ट्रांसफार्मर भी गिर गया, जिसकी लागत करीब 53 लाख रुपए है। अंधड़ में जोधपुर डिस्कॉम वितरण विभाग को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

 

अधंड़ से निगम के प्रसारण विभाग के अलग अलग लाइनों के कुल 15 टॉवर गिर चुके हैं। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। साथ ही टूटे पोल की जगह नए पोल खड़े करके बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

व्यवस्थाओं को सही करने में जुटे कर्मचारी।

 

*चांधन-मोहनगढ़ में 132 KV के 4 बड़े टॉवर गिरे*

जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रसारण निगम के चांधन- मोहनगढ़ 132केवी लाइन के 4 टॉवर धराशायी हुए हैं। जिससे मोहनगढ़ सब डिवीजन की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। मोहनगढ़ सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 20 से अधिक गांवों व 100 से अधिक ढाणियों व मुरबों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

 

सब डिवीजन के मोहनगढ़, देवा, खींया, सुल्ताना, काकान, अर्जना, नगो की ढाणी, कणौद, बीरमा काणौद, हड्‌डा, देऊंगा, छह ढाणी, सुथार मंडी, घंटीयाली, पीटीएम, सोहाड़ी व 100 आरडी सहित अन्य कई गांवों व 100 से अधिक ढाणियों में गुरुवार रात से लाइट बंद है। हालांकि मोहनगढ़ डिस्कॉम द्वारा इन गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे है।

 

बड़े बिजली के टॉवर भी हुए धराशायी।

 

प्रसारण निगम के कुल 15 टॉवर गिरे

प्रसारण निगम के एसई जीएल जैन ने बताया- 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी-तूफान में प्रसारण निगम के कुल 15 टॉवर गिर चुके हैं और बिजली की लाइनें भी टूटी है। चांधन-मोहनगढ़ 132 केवी के 4 टॉवर, भैंसड़ा-बाड़मेर 400 केवी लाइन के 9 टॉवर और माढ़ा अमरसागर आकल 220 केवी के 2 टॉवर धराशायी हुए हैं। अमरसागर आकल 220 केवी लाइन के टॉवर गिरने से विंड व सोलर का बिजली प्रसारण प्रभावित हुआ है।

 

निगम को 1 करोड़ का नुकसान

बिजली निगम(वितरण) के एसई भैराराम चौधरी ने बताया कि तूफान की चपेट में आने से जोधपुर डिस्कॉम वितरण निगम को एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। डिस्कॉम के 33 केवी के 27 पोल गिरे है। वहीं 11 केवी के 550 पोल धराशायी हुए है। इसके अलावा भोजका पॉवर हाउस का पॉवर ट्रांसफार्मर व अन्य छोटे बड़े 10 ट्रांसफार्मर गिरे हैं। डिस्कॉम की टीम मौके पर जुट चुकी है। डिस्कॉम टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द पोल खड़े कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सके।

 

जगह जगह गिरे बिजली के पोल।

जगह जगह गिरे बिजली के पोल।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights