श्री जम्भेश्वर भगवान की।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाखी अमावस्या के दिन 27 अप्रैल को ओसियां में श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का विशाल मेला भरेगा।मेले की तैयारियों को लेकर पुरानी ओसियां तहसील क्षेत्र के गांवों से श्री जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य अध्यक्ष महोदय के सानिध्य में ओर विशिष्टजनों के नेतृत्व में तैयारियां कर रहे हैं। मेला स्थल पर साफ सफाई, रंग रोगन, मुख्य मंदिर परिसर में कलर, स्टेज की भव्य रंग रोगन से सजावट, स्टेज के आगे के खुला भाग मंदिर से दोनों हॉल के बीच के परिसर में छाया के लिए सांसद कोटे से सेड बनाने का कार्य पूरा हो चुका है मंदिर तरह की खाली जगह ओर मुख्य द्वार से मंदिर के मुख्य दरवाजे का कार्य अंतिम चरण में है। इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को छाया की भव्य सुविधा मिलेगी, साथ मुख्य सड़क की तरह नई दुकानों का निर्माण भी करवाकर किराए पर भी दे दी गई है। जब से ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है तब से पूर्व अध्यक्ष आदरणीय कानाराम जी लेगा, पूर्व प्रधान आदरणीय नारायण जी डाबड़ी, आदरणीय जगराम जी गोदारा सहित समाज के सभी वरिष्ठजनों और पंचों के सानिध्य में मंदिर परिसर में विकास की गति बढ़ी है। ओसियां क्षेत्र के समाज बंधुओं से निवेदन है कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मेले की शौभा बढ़ाए ओर व्यवस्थाओं को सही संचालन में सहयोग करे तथा मंदिर परिसर के विकास और ट्रस्ट के लिए अच्छे विचार भी साझा करे।
नोट मेले के दौरान विधायक कोष से निर्मित भवन का लोकार्पण ओसियां विधायक आदरणी भैरा राम जी सियोल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस दौरान आयोजित धर्मसभा में समाज के कई वरिष्ठजन भी शिरकत करेंगे।
अत में एक बार फिर ट्रस्ट की ओर से निवेदन है कि आप सभी समाजबंधु अधिक से अधिक तादाद में मेले में पधारे।
निवेदक श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट ओसियां।


