best news portal development company in india

VIDEO: पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर साड़ी बांट रहे थे विधायक जी, तभी मच गई भगदड़, एक के ऊपर एक गिरीं महिलाएं

SHARE:

भगदड़ का शिकार हुईं महिलाएं
Image Source : INDIA TV
भगदड़ का शिकार हुईं महिलाएं

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहें है। वैसे-वैसे सियासी घटक दलों के बीच राजनीतिक जमीन तैयार करने को लेकर होड़ मची हुई है। आम जनता को अपने पाले में लाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण बक्सर जिले के ब्रम्हपुर विधायक के यहां देखने को मिला है। जहां महिलाओं के बीच साड़ी बांटे जाने को लेकर भगदड़ मच गई।

सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं

ब्रम्हपुर विधायक शम्भू यादव के पेट्रोल पंप और एक बड़े गोदाम के उद्घाटन समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शिरकत करने आए थे। जहां एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं को एक साड़ी और उसके साथ एक पर्ची भी बांटी जा रही थी। साड़ी लेने के लिए भगदड़ जैसा माहौल हो गया। महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती चली गईं। 

तेजसवी यादव भी रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक शम्भू यादव ने कहा कि सामने चुनाव हैं। मेरा बिजनेस आगे बढ़ रहा है। एक पेट्रोल पंप और एक बड़ा सा गोदाम बनवाया है। इसका उद्घाटन आज हमारे नेता तेजस्वी जी ने किया। इसके लिए मैंने एक जनसभा आयोजित की है। यहां पहुंची महिलाओं के बीच साड़ी बांटने का काम किया गया, जो कि हमारे नाती पैदा होने पर भखौटी थी। 

भगदड़ से नहीं हुई कोई जनहानि

साड़ी पाने वाली महिलाओं की माने तो साड़ी के साथ एक पर्ची भी दी जा रही है, जिसमें वोट देने की बातें हैं। भगदड़ में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

रिपोर्ट- अजय कुमार

Source link

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights