best news portal development company in india

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

SHARE:

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे

आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

जयपुर जोधपुर √

राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमराराम जांगिड़ के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी राजस्थानी, प्रतिष्ठित उद्योगपति, उद्यमी व पेशेवर जयपुर पहुँचकर राज्य की पर्यटन, उद्योग, कौशल और निवेश नीति को नई दिशा देंगे।

 

राजस्थान फाउंडेशन के संयुक्त सचिव श्री पेंपाराम सुथार ने बताया कि प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्देश्य राजस्थानियों को मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ राज्य के विकास में उनकी सहभागिता बढ़ाना है।

 

उन्होंने बताया कि RBPG, VPBG, IPF, JITO व अन्य कई प्रतिष्ठित प्रवासी संस्थाएं दुबई से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कर रही हैं।

विशेष — अमराराम जांगिड़ : सेवा और संघर्ष का प्रेरक सफर

मूलतः जोधपुर ज़िले के भिकमकोर गांव से

साधारण सुथार परिवार में जन्म

संघर्ष और मेहनत से दुबई में मजबूत व्यवसाय खड़ा किया

30+ वर्षों से प्रवासी समाज की सेवा में सक्रिय

दुबई में मजदूरों को निरंतर सहयोग

मृत प्रवासियों के शव भारत भेजने में महत्वपूर्ण मानवीय सेवाएँ

• वर्तमान में राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर अध्यक्ष

🎤 प्रमुख उद्धरण

 

हमारी मातृभूमि राजस्थान से भावनात्मक जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पर्यटन, कौशल और निवेश द्वारा राजस्थान के विकास में प्रवासी समाज हर कदम पर साथ देगा।

अमराराम जांगिड़, अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर

 

प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग पर्यटन और उद्योग की नई पहचान गढ़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पेंपाराम सुथार, संयुक्त सचिव, राजस्थान फाउंडेशन

 

 

 

📌 आयोजन विवरण

विवरण

कार्यक्रम -प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025

दिनांक 10 दिसम्बर 2025

स्थान जयपुर, राजस्थान

आयोजन -राजस्थान सरकार एवं राजस्थान फाउंडेशन

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights