best news portal development company in india

ओसियां में कार से टक्कर के बाद बस पलटी:व्यापारी की मौत, 12 घायलों को रेफर किया, शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस पलटी खा गई

SHARE:

ओसियां में कार से टक्कर के बाद बस पलटी:व्यापारी की मौत, 12 घायलों को रेफर किया, शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस पलटी खा गई

Mad news 7 जेठू जोशी

ओसियां में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस और लग्जरी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद बस पलट गई कार सवार व्यापारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 10 घायलों को मथुरा दास अस्पताल में रेफर किया गया है, जिनमें 4 कार सवार और 6 बस यात्री शामिल हैं

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया सिया थाना क्षेत्र के निकट चाडी गांव के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ है नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बस ओसियां (जोधपुर) की तरफ आ रही थी, तभी एक घुमावदार मोड़ पर कार से टकरा गई। कार में 7 लोग सवार थे

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया

 

सिया थाना क्षेत्र के निकट चाडी गांव के पास हादसा हुआ

 

10 घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया

10 घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया

भीनमाल से नागौर जा रहे थे कार सवार

नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया- व्यापारी भंवरजी दीपावली पर परिवार के साथ भीनमाल (जालोर) आए हुए थे। यहां से जयपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे में व्यापारी भंवरजी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे अरविंद, विनय, महेंद्र घायल हो गए

 

इसके अलावा बेटे महेंद्र की पत्नी ऊषा, कार ड्राइवर दिलीप कुमार, संतोष दवे निवासी भीनमाल घायल हो गए। इनमें से कार चालक दिलीप, व्यापारी के पुत्र महेंद्र, पुत्रवधू उषा और भीनमाल निवासी संतोष को गंभीर घायल होने पर रेफर किया गया है

 

बस सवार छह यात्री भी घायल

नायब तहसीलदार छतरसिंह राजपुरोहित ने बताया- बस सवार 6 यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। इनमें पूजा (26) पुत्री भागीरथ राम निवासी कंवरजी की खेजड़ी, किशना राम (45) पुत्र लादूराम विश्नोई निवासी लक्ष्मण नगर चाडी, संजय पुत्र अशोक कुमार विश्नोई निवासी खारा, नैनसिंह (62) पुत्र मानसिंह राजपूत निवासी कपूरिया, भोजाराम (60) पुत्र चतुराराम जाट निवासी पुनासर, गंगाराम (65) पुत्र कानाराम कुमार निवासी रिडमलसर शामिल हैं

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights