best news portal development company in india

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को लेकर अमराराम जांगिड के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को लेकर अमराराम जांगिड के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल

 

जयपुर, 21 जुलाई: राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के तत्वावधान में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर राज्य में संभावित निवेश और प्रवासी राजस्थानियों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के जॉइंट सेक्रेटरी श्री पेम्पाराम सुथार ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमरा राम जांगिड़, आरबीपीजी यूएई के चेयरमैन श्री अशोक ओधरानी, जर्मनी चैप्टर अध्यक्ष श्री हरगोविंद राणा, नोफ़ ग्रुप ऑफ कंपनी यूएई के संस्थापक श्री जेठाराम, जयपुर इलेक्ट्रिकल ग्रुप यूएई के डायरेक्टर श्री मुकेश गुरनानी, तथा अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा शामिल रहे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य में प्रवासी निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। जर्मनी से आए श्री हरगोविंद राणा ने राजस्थान में निवेश के साथ-साथ जर्मनी में भारतीयों के लिए रोजगार सृजन के अवसरों पर भी विचार साझा किए।

 

इस दौरान वीपीबीजी ग्रुप यूएई की ओर से श्री जेठा राम और श्री अमरा राम जांगिड़ ने राजस्थान में फर्नीचर हब की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

जयपुर इलेक्ट्रिकल ग्रुप के श्री मुकेश गुरनानी ने बताया कि उनका समूह राजस्थान में करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिस पर सार्थक वार्ता हुई। वहीं, श्री अशोक ओधरानी ने मुख्यमंत्री को आरबीपीजी, वीपीबीजी एवं आईपीएफ़ की ओर से दुबई आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट पर श्री वासु शराफ़ के साथ हुए विवाद का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। इस पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए शीघ्र ही उपयुक्त व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

 

अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महा सभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा नें हमारे समाज के अमरा राम जांगिड को राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र दिया और समाज २०० से अधिक लोगो का प्रतिनिधि मंडल मिलने का समय मांगा ।

 

मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के लिए सभी प्रवासी उद्योगपतियों का स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही, श्री अशोक ओधरानी द्वारा कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा और हरसंभव सुविधा देने की बात कही।

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights