बालोतरा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन भौकाल’’ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध दो बड़ी कार्यवाही।एम्बुलेंस की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का भण्डाफोड़।मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से अवैध पिस्टल मय राउण्ड बरामद।
कुल 65 कट्टों में भरे 1179 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस के रूप में फोर्स गाड़ी बरामद।
मादक पदार्थ तस्कर पीराराम गिरफ्तार।
थाना कल्याणपुर द्वारा 61.2 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद।
श्री अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार श्री विकास कुमार आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार में जिले मंे मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाये रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन भौकाल’’ के तहत दिए गए दिशा-
निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री अशोक जोशी वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपर विजन में श्री अमराराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा, श्री बुद्धाराम निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर एवं श्री इमरान खान उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा डीसीआरबी बालोतरा के इनपुट पर मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाहियां करते हुए
पुलिस थाना पचपदरा क्षेत्र में एम्बुलेंस में भरे कुल 65 कट्टों में 1179 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित फोर्स गाड़ी, अवैध पिस्टल मय 03 राउण्ड व एक खाली केस जब्त कर मादक पदार्थ तस्कर पीराराम को गिरफ्तार करने व
पुलिस थाना कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 61.200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया जाकर मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त बोलरो गाडी को जब्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

घटना विवरणः- ज्ञात रहे कि दिनांक 14.06.2025 को डीसीआरबी बालोतरा से कानि. मोहनलाल ने मानवीय एवं तकनीकी आधार पर सूचना दी कि जोधपुर की तरफ से एक एम्बुलेंस गाड़ी जिसमें अवैध डोडा पोस्त भरकर बालोतरा जिले की तरफ आ रही है। तुरन्त नाकाबंदी की जाये तो भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद हो सकते है। वगैरा सूचना पर पुलिस थाना पचपदरा की टीम द्वारा पटाऊ सरहद में नाकाबंदी की गई। उक्त वाहन एम्बुलेंस का डीएसटी बालोतरा व थाना कल्याणपुर की पुलिस टीमों द्वारा पीछा किया जा रहा था व आगे नाकाबंदी होने से
एम्बुलेंस चालक द्वारा एम्बुलेंस को भारतमाला टोल की तरफ घुमा दिया व गाड़ी भगाकर ले जाने लगा। जिस पर डीएसटी टीम व पुलिस जाब्ता द्वारा वाहन का पीछा करने पर वाहन एम्बुलेंस चालक भारत माला रोड़ पर एम्बुलंेस को छोड़कर भागने लगा। जिस पर चालक पीराराम को पीछाकर दस्तयाब किया गया। उसके साथ मौजुद अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। दस्तयाब सुदा पीराराम की तलाशी लेने पर एक पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतुस व एक खाली केस मिला व एम्बुलंेस वाहन से 65 प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 11.79 क्ंिवटल अवैध डोडा पोस्त भरे हुए होना पाये गये। उक्त अवैध डोडा जब्ती व बरामदगी कार्यवाही पर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण किया जा रहा है।
गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करः-
01. पीराराम पुत्र पदमाराम जाति जाट उम्र 21 साल पैशा मजदूरी निवासी भुरटिया पुलिस थाना नागाणा जिला बाड़मेर।

कार्यवाही थाना कल्याणपुरः- ज्ञात रहे कि दिनांक 14.06.2025 को श्री बुद्धाराम निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर ने इतलानुसार सरहद सरवड़ी पुरोहितान में नाकाबंदी कर बोलरो गाड़ी जीजे 08 बीएस 8430 को रूकवाया गया तो चालक रसुलखां पुत्र गनी खां जाति मुसलमान निवासी पटाउ खुर्द पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा व उसका एक साथी घनी झाडियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये उक्त बोलेरो गाड़ी की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त बोलेरो में कुल 05 कट्टों में 61.200 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरे पाये गये जिन्हें नियमानुसार जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त किया गया। इस संबंध में आरोपी रसुलखां व एक अज्ञात मुलजिम के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान श्री अमराराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा द्वारा किया जा रहा है।


