best news portal development company in india

जयपुर: बेनीवाल ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप, कहा- एसआई भर्ती रद्द नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा

SHARE:

जयपुर: बेनीवाल ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप, कहा- एसआई भर्ती रद्द नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा

25 मई रविवार 2025-जयपुर जेठू जोशी 

 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने रविवार को जयपुर में 2021 की पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर युवा आक्रोश महारैली का आयोजन किया। यह रैली आवासन मंडल मैदान, वी.टी. रोड, शिप्रा पथ थाने के पास मानसरोवर में हुई।

आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

6

बेनीवाल ने भर्ती में पेपर लीक और धांधली के आरोप लगाते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पुनर्गठन और सीबीआई जांच की मांग की।

 

बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 2021 की एसआई भर्ती को रद्द किया जाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग का पुनर्गठन किया जाए, क्योंकि ये भ्रष्टाचार का अड्डा है। बेनीवाल ने पेपर लीक मामलों की जांच के लिए सीबीआई जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि भर्ती रद्द नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के 26 मई तक निर्णय लेने के निर्देश का उल्लेख करते हुए सरकार पर दबाव बनाया कि वह युवाओं के हित में फैसला ले।

 

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights