best news portal development company in india

मुंबई-नागपुर हाईवे पर बस और ईंट से भरी मेटाडोर में हुई भीषण टक्कर, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

Maharashtra
Image Source : INDIA TV
बस और ईंट से भरी मेटाडोर में हुई भीषण टक्कर

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दर्दनाक घटना घटी है, यहां मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बस और ईंट से भरी मेटोडोर के बीच भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और मेटोडोर के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमें सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10-15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आमसरी गांव के पास हुई घटना

नांदुरा तहसील के आमसरी गांव के पास मुंबई से नागपुर जाने वाले हाईवे नंबर-53 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। यहां ईंट से भरी मेटाडोर और मध्यप्रदेश परिवहन की एसटी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मेटाडोर में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। इसके अलावा एसटी बस के 10 से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लोगों को भेजा गया अस्पताल

आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उनकी मदद से घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को आगे के इलाज के लिए खामगांव अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में क्या चल रहा है, एकनाथ शिंदे फिर नाराज? जानें अंबेडकर जयंती पर ऐसा क्या हुआ


मुंबई: क्रिमिनल ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिन, जिन धाराओं में दर्ज थे गुनाह, उनका काटा केक

Source link

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights