best news portal development company in india

देश के 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली में कब से होगा लू का अटैक? मौसम विभाग ने चेताया

SHARE:

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
Image Source : FILE PHOTO
आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से लू (Heat Wave) चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही देश के 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़मेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

राजस्थान, महराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्य पहले से ही भूषण लू की चपेट में हैं। राजस्थान के बाढ़मेर जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। राजस्थान के 6 जिलों में आज लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 4 की मौत

बिहार के मौसम में थोड़ा बदलाव है। कई जिलों में यहां आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। आज भी कई जिलों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान है। बिहार में सोमवार को आसमानी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। अरवल में तीन लोगों की और गोपालगंज जिले में एक लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है। 

महाराष्ट्र और एमपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान का अनुमान

देश के कई राज्यों में आज मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र और झारखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी होगी बारिश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी आने का अनुमान जताया है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मणिपुर, मेघालय के कई जिलों में पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

Source link

Mad News 7
Author: Mad News 7

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

*IND W vs SL W: रेणुका-दीप्ति की फिरकी और शेफाली के तूफान ने श्रीलंका को किया पस्त, भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त* _भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को मात देते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा।_

प्रवासी राजस्थानी दिवस : दुबई चैप्टर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रवासी जयपुर पहुँचेंगे  आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में दुबई चैप्टर की ओर से इस बार अभूतपूर्व सहभागिता होगी।

Verified by MonsterInsights